जयपुर आरटीओ ने की अवैध वाहनों पर कार्रवाई:ओवरलोड और बिना परमिट वाली 436 गाड़ियों के चालान, 58 सीज की गई

जयपुर में अवैध और नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ आरटीओ प्रथम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर शुरू की गई है। डीटीओ नरेश पुनिया की निगरानी में हो रही इस ड्राइव में अब तक 1308 गाड़ियों की चेकिंग की जा चुकी है। 436 वाहनों के चालान बनाए गए हैं। 58 गाड़ियां सीज की गई हैं। ओवरलोड, बिना परमिट और ओवर प्रोजेक्शन गाड़ियों पर फोकस आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में 58 गाड़ियां ओवरलोड मिलीं, जबकि 114 गाड़ियों में ओवर प्रोजेक्शन पाया गया। 78 वाहन बिना परमिट के दौड़ते मिले। 39 गाड़ियों की फिटनेस पूरी नहीं थी और 42 के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था। 58 गाड़ियां सीज, 11 लाख से ज्यादा की कंपाउंड राशि वसूली शेखावत ने बताया- 58 गाड़ियां सीज की गई हैं। अब तक 11 लाख 41 हजार 500 रुपए की कंपाउंड राशि वसूली जा चुकी है। अनुमानित चालान राशि 35 लाख 8 हजार 497 रुपए तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *