जयपुर, उदयपुर समेत 18 शहरों के लिए 1800-करोड़ का फंड:इंदौर की तर्ज पर बनेंगे स्वच्छ, पिछड़े शहरों को भी मिलेगा सुधारने का मौका

जयपुर, उदयपुर समेत देश के 18 शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए 1800 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल (RRR) में एक सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ‘सिटीज 2.0’ प्रोग्राम के तहत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को सुधारने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। हर शहर के लिए 10 सालों के लिए एग्रीमेंट साइन किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि योजना का उद्देश्य शहरों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही पर्यावरण अनुकूल विकास को भी बढ़ावा देगा। इन 18 शहरों के लिए जारी किया फंड
श्रीनगर, जयपुर, उदयपुर, बरेली, मुजफ्फरपुर, आगरा, राजकोट, उज्जैन, जबलपुर, पणजी, तिरुवनंतपुरम, बिलासपुर, गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम, अगरतला, न्यू टाउन कोलकाता, मदुरै और तंजावुर। ‘सिटीज 2.0’ के तहत होगी मॉनिटरिंग
‘सिटीज 2.0’ योजना में शहरी विकास से जुड़े इनोवेशन, क्लाइमेट एक्शन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रायोरिटी पर रखा गया है। हर शहर को एक डेडिकेटेड डोमेस्टिक एक्सपर्ट और ट्रांसवर्सल एक्सपर्ट्स का सपोर्ट मिल सकेगा। टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन CMP के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही फिजिकल और फाइनेंशियल प्रोग्रेस के अलावा कार्यक्रम स्तर, फोकस एरिया और प्रोजेक्ट लेवल पर भी निगरानी की जाएगी। बेस्ट प्रेक्टिसेज को डॉक्यूमेंट कर व्यापक स्तर पर लागू करने की भी प्लानिंग है। चार सुपर स्वच्छ लीग का होगा आयोजन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया- शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए ‘4 सुपर स्वच्छ लीग’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे स्वच्छ शहर को एक पिछड़े शहर को अडॉप्ट करना होगा और उसकी सफाई की जिम्मेदारी लेनी होगी। इससे स्वच्छता रैंकिंग में पीछे रहने वाले शहरों को भी सुधारने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मध्यप्रदेश के यूडीएच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। ये भी पढ़िए… सीएम बोले-सर्कुलर इकोनॉमी के लिए योजनाएं लागू की जा रही:326 एकड़ जमीन को दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया गया, पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए विकास करेंगे राजस्थान में सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल (RRR) और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *