जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे पैसेंजर्स:5 घंटे बाद भी उड़ान नहीं भर सकी गुवाहाटी फ्लाइट; कुल्लू जाने वाली फ्लाइट आखिरी समय में रद्द

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को फ्लाइट्स का शेड्यूल गड़बड़ा गया। एक ओर जहां जयपुर से कुल्लू के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को आज फिर से तकनीकी कारणों का हवाला देकर आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। वहीं गुवाहाटी फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 5 घंटे बाद भी उड़ान नहीं भर पाई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा। मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 1935 को दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर गुवाहाटी के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन आखिरी समय पर एयरलाइन स्टाफ ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर उड़ान भरने से रोक दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पैसेंजर्स जयपुर एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट की उड़ान का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम 7 बजे तक फ्लाइट गुवाहाटी के लिए उड़ान नहीं भर पाई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में गुवाहाटी जाने पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। पांचवें दिन भी रद्द हुई कुल्लू फ्लाइट इसके साथ ही एलाइंस एयरलाइंस की कुल्लू की फ्लाइट आज लगातार पांचवें दिन फिर से रद्द हो गई। एयरलाइन कंपनी ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर आखिरी समय पर फ्लाइट संख्या 9I – 805 को रद्द कर दिया। जिसकी वजह से काफी पैसेंजर को परेशान होना पड़ा। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में एलाइंस एयरलाइंस द्वारा कम यात्री भार के चलते कुल्लू फ्लाइट को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *