देशभर में सर्दी के बाद कोहरे और धुंध का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर नजर आ रहा है। जयपुर में बढ़ती सर्दी के साथ कोहरे की वजह से लगातार फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ा हुआ है। जिसकी वजह से पीट 12 घंटे में जयपुर एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त पर टेक ऑफ और लैंडिंग नहीं कर पाई है। दरअसल, जयपुर में देर रात से ही बढ़ते कोहरे और धुंध ने जयपुर एयरपोर्ट को अपने आगोश में ले लिया। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके बाद अलग – अलग समय पर दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, और दुबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई है। जबकि कुछ फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त पर लैंड नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ रहा है। जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 7718 जयपुर से जोधपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 7405 जयपुर से इंदौर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 7744 जयपुर से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट CD – 805 बेंगलुरु से जयपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 6243 दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 58 दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट CD – 805 बेंगलुरु से जयपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 6273 गोवा से जयपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 6428 मुंबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 9911


