जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल:20 फ्लाइट्स हुई लेट, परेशान हुए पैसेंजर, इंदौर-जयपुर फ्लाइट आखिरी वक्त पर रद्द

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया है। सोमवार देर रात जयपुर से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG – 251 अपने तय समय रात 5 घंटे की लेट टेक ऑफ कर पाई। वहीं मंगलवार सुबह इंडिगो की इंदौर-जयपुर फ्लाइट 6E – 7274 एयरक्राफ्ट उपलब्ध नहीं होने के चलते आखिरी वक्त पर रद्द कर दी गई। इसके साथ ही आज कुल 20 फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त पर उड़ान नहीं भर पाई। जिसकी वजह से पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। देरी के बाद आज सुबह फ्लाइट हुई रवाना
दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट SG-251 अपने तय समय सोमवार रात 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान नहीं भर सकी। एयरलाइन कंपनी ने संचालन कारणों के चलते उड़ान को बार-बार आगे बढ़ाया। इससे करीब 5 घंटे से भी ज्यादा देरी मंगलवार सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर जयपुर से रवाना हुई। वहीं जिन पैसेंजर्स की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उनके आगे की फ्लाइट भी मिस हो गई। आखरी वक्त पर रद्द हुई इंदौर से जयपुर जाने वाली फ्लाइट
इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7274, जो सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर इंदौर से जयपुर पहुंचनी थी। वह एयरक्राफ्ट उपलब्ध नहीं होने की वजह से आखरी वक्त पर रद्द कर दी गई है। जिसकी वजह से इंदौर से जयपुर आने वाले पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि एयरलाइन कंपनी की ओर से पैसेंजर को रिफंड और भविष्य में वैकल्पिक फ्लाइट की सुविधा दी जा रही है। बता दें कि कि सोमवार को इंदौर से जयपुर पहुंचे इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण विमान को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया। यही कारण रहा कि आज इंदौर से जयपुर आने वाली फ्लाइट को आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिया गया। इन दोनों फ्लाइट्स की वजह से पैसेंजर्स को सर्दी में परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही आज मौसम और संचालन कारण की वजह से कुल 20 फ्लाइट लेट हुई। आज लेट होने वाली फ्लाइट्स इसके साथ ही जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य 12 फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से 30 से 60 मिनट तक लेट हुई। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परे शान होना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *