जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर अलगे माह से ट्रैफिक डायवर्ड रहेगा:भांकरोटा फ्लाइओवर के काम को अगले साल तक पूरा करने के लिए होगा बदलाव

जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर जयपुर में भांकरोटा पर बन रहा फ्लाईओवर का काम अगले साल अप्रैल तक पूरा होगा। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस काम को पूरा करने के लिए अगले सप्ताह से ट्रैफिक का डायवर्जन करने का प्लान बनाया है। इसके तहत हाईवे पर चलने वाले हैवी ट्रैफिक को सर्विस-लेन पर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, भांकरोटा का लोकल ट्रैफिक के लिए सर्विस-लेन के कई एंट्री-एग्जिट पोइंट को बंद किया जाएगा। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य ने बताया- हम जेडीए से पिछले कुछ समय से ट्रैफिक डायवर्जन के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाने की मांग रहे थे। ताकि सर्विस लेन पर आने वाले लोकल ट्रैफिक को रोककर उस पर हाईवे का हैवी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सके। हाल ही में जेडीए से अनुमति मिलने के बाद अब हम दो-तीन दिन में हैवी ट्रैफिक को दोनों तरफ से सर्विस-लेन पर डायवर्ट करेंगे। अप्रैल तक काम पूरा होगा NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया- हमारा लक्ष्य इस फ्लाइओवर को अप्रैल तक पूरा करने का है। इस फ्लाइओवर का काम पूरा होने के बाद यहां ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले यहां ट्रैफिक सिग्नल होने के कारण लोगों को 15 से 20 मिनट या कभी-कभी उससे भी ज्यादा देर तक जंक्शन को पार करने में समय लगता था। देश सबसे व्यस्त हाइवे में से एक है जयपुर-किशनगढ़ एनएचएआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर-किशनगढ़ हाईवे देश के सबसे व्यस्त हाईवे में से एक है। करीब 90 कि.मी. लम्बाई के इस हाईवे पर 1 लाख पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) ट्रैफिक का मूवमेंट है। इस कारण इस हाईवे पर जहां भी बड़े जंक्शन (चौराहे या तिराहे या ऐसे कट जहां से ट्रेफिक क्रॉस होता है) हैं, उन सभी जगहों पर फ्लाइओवर बनाए गए हैं। पिछले 4 साल में इस हाईवे पर 9 फ्लाईओवर (हीरापुरा, नर्सिंगपुरा, दहमीकलां, महलां, गाडोता, मोखमपुरा, सावरदा, पाडासोली, बांदर सिंदरी) बनाए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *