जयपुर की पूर्वी ने रचा इतिहास:67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सीनियर और जूनियर कैटेगरी में जीता गोल्ड मेडल

67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। जयपुर की पूर्वी प्रताप कच्छावा ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सीनियर और जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। वहीं उनके साथ ही शिखा चौधरी ने सीनियर कैटेगरी में ब्रॉन्ज और जूनियर में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ व्यक्तिगत फाइनल में राजस्थान के दीपेंद्र ने ब्रॉन्ज मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रहने वाली पूर्वी ने बताया कि मैं साल 2019 से जयपुर की गुरुकुल शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सचिन सिंह शेखावत से ट्रेनिंग ले रही हूं। यहीं से मेरी शूटिंग जर्नी शुरू हुई है। इसके बाद मैंने पिछले चार सालों में न सिर्फ राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हिस्सा लिया है। इस दौरान मैंने अलग – अलग कैटेगरी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते है। इसके साथ ही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर फीमेल कैटेगरी में नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। बता दें कि 19 साल पूर्वी फिलहाल ग्रेजुएशन कर रही है। वहीं शूटिंग के साथ ही वह अपने पिता के साथ उनके ऑटोमोबाइल बिजनेस को और आगे बढ़ाने में उनकी मदद कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *