जयपुर की बिजनेसवुमन ने डांस किया:फैशन, लाइफस्टाइल और बिजनेस ट्रेंड्स की एक खास प्रदर्शनी भी लगाई गई; शहर की प्रमुख खबरें पढ़ें

महिला नेटवर्किंग फोरम FBS जयपुर की ओर से आयोजित गैलेंटाइन मीट कार्यक्रम महिलाओं के लिए यादगार पल साबित हुआ। स्वेज फार्म स्थित बियोंड हौज खास में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की कई महिला उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक इंटरैक्टिव सेशन से हुई, जिसमें महिलाओं को बताया गया कि किस तरह प्रभावी ढंग से अपना परिचय दिया जाए और खुद को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जाए। इस सत्र ने प्रतिभागियों को न सिर्फ नई सीख दी, बल्कि एक-दूसरे से खुलकर जुड़ने का मौका भी दिया। फाउंडर मेघा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे दोस्ती, नेटवर्किंग और बिजनेस, तीनों को साथ लेकर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में लेटेस्ट फैशन, लाइफस्टाइल और बिजनेस ट्रेंड्स की एक खास प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम की खास आकर्षण रहा “केक ऑन डिमांड” की भावना मेहता द्वारा कराया गया DIY वैलेंटाइन स्पेशल केक मेकिंग सेशन। इसमें महिलाओं ने खुद केक सजाया और इस गतिविधि का भरपूर आनंद लिया। कोर टीम की सदस्य मुनमुन पोद्दार, अक्षिता गर्ग, प्राची खंडेलवाल और अनी जैन ने पूरे आयोजन को बेहद जीवंत बनाए रखा। मजेदार गेम्स, खुलकर बातचीत, और गैलेंटाइन स्पेशल सालसा-बचता डांस सेशन ने माहौल में अलग ही ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक गिफ्ट्स और पुरस्कार भी रखे गए थे। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *