जयपुर की होटल में नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़,VIDEO:डंडों से लैस होकर आए थे हमलावर, मालिक पर किया जानलेवा हमला

जयपुर की एक होटल पर शुक्रवार रात बदमाशों के जमकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। डंडों से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने होटल मालिक पर जानलेवा हमला किया। डंडों के ताबड़तोड़ वार के दौरान ऑनर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। सांगानेर सदर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। कॉन्स्टेबल ममता के मुताबिक, सांगानेर सदर के निवासी मांगीराम मीना ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। उनकी वाटिका रोड पर ‘राधारानी दालबाटी भोजनालय’ नाम की होटल है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे, जब मांगीराम काउंटर पर बैठे थे, तभी छह नकाबपोश बदमाश बाइकों पर सवार होकर धमक पड़े। वे दौड़ते हुए अंदर घुसे और डंडों से होटल पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। होटल के काउंटर सहित अन्य सामान पर डंडों से जमकर ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने काउंटर,फ्रिज और अन्य सामान भी तोड़ दिया। बदमाशों ने काउंटर के अंदर बैठे मांगीराम पर भी हमला किया, लेकिन उन्होंने हाथों से वार रोकते हुए होटल से बाहर भागकर जान बचाई। तोड़फोड़ करने के बाद हमलावर होटल मालिक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में बदमाशों की हरकत साफ कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी है। पिटाई की 4 PHOTOS देखिए… — जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:कार में बैठकर आए थे बदमाश, कैश और सामान लूटकर ले गए जयपुर के पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों से हमला करना का मामला सामने आया है। जो पहले पंप पर लूट की वारदात कर चुके थे। कर्मचारियों ने उन्हें पहचान लिया तो मौके से चले गए। फिर देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कैश और सामान लूटकर भाग गए। हमले में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *