जयपुर के कलाकार प्रस्तुत करेंगे मोहम्मद रफी के गीत:‘म्यूजिक दीवाने-सीजन 2’ का 22 दिसम्बर को होगा आयोजन, सिटी के सात सिंगर करेंगे परफॉर्म

शहर के चर्चित म्यूजिक दीवाने ग्रुप की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में ‘म्यूजिक दीवाने -सीजन 2’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर शहर के 7 सुपर सिंगर्स मोहम्मद रफी को समर्पित कार्यक्रम आसमान से आया फरिश्ता की प्रस्तुति देंगे। ये कार्यक्रम रफी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है I कार्यक्रम राजेश शर्मा, जय शर्मा और धर्मेंद्र छाबड़ा के संयोजन में शाम 6 बजे से प्रस्तुत किया जाएगा, इस दौरान ये कलाकार मोहम्मद रफी के गाए 24 एकल और युगल गीतों की प्रस्तुति देंगे। इन गीतों में 9 वाद्य वादकों का लाइव ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की संगत करेगा I कार्यक्रम में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इसमें राजेश शर्मा, जय शर्मा, धर्मेन्द्र छाबड़ा, जया शर्मा, गीतिका चतुर्वेदी, ममता झा और नीलम शर्मा प्रस्तुति देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *