जयपुर के श्री गोविंददेवजी मंदिर में सोमवार को होली उत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष झांकियां सजाई गई। सबसे पहले ठाकुर जी को फूलों की होली अर्पित की गई। महंत अंजन गोस्वामी ने राजभोग झांकी में गुलाल अर्पित कर आरती की। भक्तों ने चंग की थाप और पारंपरिक गायन के साथ रंगों की होली खेली। पिचकारी से भक्तों पर पानी की बौछार भी की गई। भक्तों की ओर गुलाल फेंका गया। फूल बरसाए गए। भक्तों ने हाथ ऊपर करके जयकारे लगाए और भगवान को भी होली की बधाई दी। देखिए, गोविंददेवजी मंदिर में होली की PHOTOS… आज दर्शन का समय मंदिर में ये व्यवस्था


