जयपुर के ताड़केश्वरजी मंदिर में विशेष आयोजन:परशुराम जन्मोत्सव पर 5100 दीपों से की गई महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित भगवान ताड़केश्वर मंदिर में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान 5100 दीपों से भव्य महाआरती की गई। कार्यक्रम की संयोजक पूजा शर्मा ने बताया कि महासभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विप्रजनों ने महाआरती में भाग लिया। मंदिर में शंख, घंटी और घड़ियाल की ध्वनि के साथ पंडितों द्वारा सस्वर पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम और ताड़केश्वर नाथ के जयकारे लगाए। प्रदेश महामंत्री नीलम मिश्रा ने कहा कि शास्त्रों में भगवान शिव और भगवान परशुराम का अलग-अलग चित्रण मिलता है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज का हित और कल्याण है। इस अवसर पर भगवान ताड़केश्वर का विशेष श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, हवामहल अध्यक्ष लक्षण शर्मा और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की कमला शर्मा, सुनीता शर्मा, ब्रजलता शर्मा, मधु मिश्रा समेत कई सदस्यों ने महाआरती में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *