जयपुर के दशहरा मैदान में युवक ने किया सुसाइड:पेड़ से फंदे पर लटका मिला, लिखा- यह मेरे पापों का प्रतिफल है

जयपुर के दशहरा मैदान में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार सुबह उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। लाश के पास मिट्टी पर लिखा मिला- यह मेरे पापों का प्रतिफल है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। SHO (आदर्श नगर) धर्म सिंह ने बताया- दशहरा मैदान में सुबह करीब 8 बजे एक युवक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के पेड़ से लटकी लाश देखकर सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। लाश से कुछ दूरी पर मिट्‌टी पर लिखा मिला- ‘यह मेरे पापों का प्रतिफल है’। पुलिस ने मृतक के पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। फंदे से शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है- मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने शर्ट-पेंट और जैकेट पहन रखी थी। माना जा रहा है कि देर रात फंदा लगाकर उसने सुसाइड किया है। आत्महत्या करने से पहले उसने जमीन पर मिट्टी में लिखा- ‘यह मेरे पापों का प्रतिफल है’। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *