जयपुर के एक फौजी ने सुसाइड नोट लिखकर मौत को गले लगा लिया। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी। गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान फौजी ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। शाहपुरा के अमरसर थाने पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
डिप्टी शाहपुरा मुकेश चौधरी ने बताया- मृतक कृष्ण कुमार (27) गलरी गांव अमरसर शाहपुरा का रहने वाला था। वह जम्मू-कश्मीर में फौजी में तैनात था। दो दिन पहले गन से खुद को गोली मार ली। उसके बाद पुंच जिले की पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम को पैतृक गांव अमरसर में जवान का शव लेकर आने पर परिजनों ने दाहसंस्कार के लिए मना कर दिया। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि मृतक का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसको ब्लैकमेल कर टॉर्चर करने की लिखा गया है।


