जयपुर के मॉर्डन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:तमिलनाडु से कनेक्शन, पुलिस ने स्कूल को खाली कराया; तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

जयपुर के शिप्रापथ इलाके में स्थित मॉर्डन स्कूल को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल को यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, पुलिस को तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, स्कूल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह एक बम धमाके की धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिप्रापथ थाना पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड, एटीएस सहित जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली गई। शिप्रापथ के एसएचओ (SHO) महेन्द्र सिंह ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में तमिलनाडु का जिक्र है। साइबर सेल की मदद से धमकी भरा मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *