जयपुर के शिव मंदिर में तोड़फोड़:घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, शीघ्र कार्रवाई की मांग

जयपुर की लालकोठी सब्जी मंडी के पास स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर की मूर्तियों को भी खंडित किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। गोकुल सैनी ने बजाज नगर थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर के संरक्षक गोपाल सैनी ने बताया- रात में कोई मंदिर में तोड़फोड़ कर गया था। इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। अभी हम नई मूर्तियां लाकर जल्दी ही उनकी प्राण प्रतिष्ठा करवा रहे हैं। आरोपियों की तलाश कर रहे एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया- सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। ये कॉमर्शियल एरिया है। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। उनकी मदद से हमारे हाथ सुराख लगें है, जिन्हें ट्रेस आउट करके हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। मंदिर में मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करने का फैसला मंदिर प्रशासन ने किया है। उनका जो भी निर्णय होगा प्रशासन उसमें सहयोग करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *