जयपुर गारमेंट क्लब; चंग धमाल के साथ पुष्पों से खेली होली

जयपुर | टोंक रोड स्थित रामाज पैलेस में जयपुर गारमेंट क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सदस्यों का चंदन का तिलक लगाकर और दुपट्टा और पचरंगी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। राजस्थानी कलाकारों ने चंग धमाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सदस्यों ने फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में दीपक जैन, अशोक गुप्ता, महावीर टेलर, चंदीराम, केशव शुक्ला, सिद्धार्थ जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *