जयपुर टैंकर ब्लास्ट इतना भयावह कि उड़ते पक्षी जल गए:34 लोगों से भरी बस जली, 12 जिंदा जले; बाइक सवार का हेलमेट चेहरे से चिपका

जयपुर में हुए LPG टैंकर ब्लास्ट में 34 पैसेंजर्स से भरी स्लीपर बस भी जल गई है। इसमें सवार 34 पैसेंजर्स में से 20 झुलसे हैं। वहीं, 14 पैसेंजर्स और ड्राइवर-कंडक्टर लापता हैं। टैंकर फटने के बाद लगी आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई पक्षी तक जल गए। बस और ट्रक के साथ हाईवे पर कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आईं हैं। आग की तपिश से एक बाइक सवार का हेलमेट उसके चेहरे से चिपक गया और उसकी आंखें तक जल गईं। घायलों के बीच एक ऐसी लाश भी हॉस्पिटल पहुंची जिसका केवल धड़ था। सिर और पैर गायब थे। दरअसल, शुक्रवार सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास LPG (BPCL) टैंकर और ट्रक की भीषण टक्कर में 11 लोग जिंदा जल गए। हादसे में 35 लोग झुलसे हैं। हादसे के करीब 6 घंटे बाद तक लोगों को घुटन व आंखों में जलन महसूस हुई। जानिए कैसे हुआ हादसा जयपुर पहुंचने से 30 मिनट पहले जली बस
लेकसिटी ट्रैवल की बस गुरुवार रात 9 बजे उदयपुर से निकली थी। उस दौरान बस में 35 यात्री थे। एक पैसेंजर अजमेर में उतर गया था। बस को सुबह करीब 6.30 बजे जयपुर पहुंचना था, लेकिन 5.45 मिनट पर ही हादसे का शिकार हो गई। बस के पैसेंजर ने बताया कि अचानक ही बस में आग लग गई थी। बस का मेन गेट भी लॉक हो गया था। इस कारण लोगों को बाहर निकलने में देर हुई और कई लोगों की मौत हो गई। बस का ड्राइवर इस हादसे में सबसे पहले चपेट में आया। मौके पर 2 से 3 किलोमीटर के एरिया में सड़क पर जो भी वाहन थे, वे सभी इस आग की चपेट में आ गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक धमाके सुनाई दिए। लोग कपड़े उतारकर भागे
हवा में तेजी से फैली गैस ने हादसे को भयावह कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि जब वे धमाका सुनकर बाहर निकले तो लोग इधर-उधर भाग रहे थे। कई लोग जलते हुए कपड़ों को उतारने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एक परिजन मोहन लाल ने बताया, “मदद करने के दौरान भी कई लोग गैस के कारण बेहोश हो गए। आग इतनी भीषण थी कि हम दूर हो गए। मौके पर क्या हुआ, कुछ पता ही नहीं चला। मेरा भी भांजा हरिलाल हादसे में झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है।” हादसे की जगह करीब 400 मीटर के दायरे में सैकड़ों की संख्या में पक्षी भी जले हुए पड़े हैं। सड़क किनारे खड़ी 25 से ज्यादा गाड़ियां भी जल गई हैं। परिजन बोले- हाथ-पैर जले, हेलमेट चिपक गया शोएब: हमारे घर में 1 जनवरी को शादी है। मेरा भाई उदयपुर से जयपुर आ रहा था। जैसे ही बस में आग लगी वो कुछ सेकेंड में बस से बाहर कूद गया, लेकिन फिर भी उसके दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जल गए हैं। अब उसका इलाज जारी है। शिल्पा: हमारे पड़ोसी रमेश शर्मा और उनकी पत्नी नीर बाइक से जयपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें बदबू आने लगी और अचानक बाइक बंद हो गई। इस दौरान आग की चपेट में आ गए। रमेश का हेलमेट चेहरे पर चिपक गया था। आंखें तक जल गई हैं। देव शर्मा: हादसे में मेरे माता-पिता झुलस गए हैं। मेरे पास सुबह 5.30 बजे फोन आया था कि हम जल गए हैं।। भांकरोटा में घर की तरफ निकल रहे हैं। हम घर पहुंचे तो दोनों के हाथ-पैर जले हुए थे। देखिए रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS… —————————————————– जयपुर हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिना सिर-पैर की लाश किसकी?:टैंकर ब्लास्ट का अंतहीन दर्द, सरकार! बंद करो, मौत के यू-टर्न जयपुर-अजमेर मार्ग पर हुए हादसे के बाद ये दिल दहलाने देने वाले दृश्य जयपुर के लोगों ने शुक्रवार को देखे। कहते हैं- किसी के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। पीड़ा काे महसूस नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़िए… जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट, 11 जिंदा जले:ट्रक की टक्कर से आग लगी, 200 फीट ऊंची लपटें उठीं; बचने का मौका नहीं मिला जयपुर में शुक्रवार सुबह अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने एलपीजी गैस से भरे टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में 11 लोग जिंदा जल गए और 33 लोग झुलस गए हैं। गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। इससे टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जो 200 मीटर तक फैल गई, जिसने अचानक आग पकड़ ली। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर टैंकर ब्लास्ट से दोगुनी तबाही मच सकती थी:सिर्फ 100 मीटर दूर था 18 टन LPG से भरा टैंकर और माचिस का ट्रक ‘अचानक से तेज धमाका हुआ, 35-40 गाड़ियां भभकने लगीं, लोग आंखों के सामने जिंदा जल रहे थे। आग की चपेट में आई बस और एक कार में लोग मदद के लिए चीख-पुकार रहे थे। मैंने मेरे जीवन में इतना बड़ा हादसा नहीं देखा।’ (पूरी खबर पढ़ें) VIDEO में देखें जयपुर टैंकर ब्लास्ट हादसा:अजमेर हाईवे पर 1 किलोमीटर तक आग; कपड़े उतारकर लोगों ने बचाई जान जयपुर में शुक्रवार सुबह अब तक का सबसे भीषण सड़क हादसा हुआ। एलपीजी से भरे टैंकर से उठी आग एक किलोमीटर तक दिखाई दी। हादसे का एरियल व्यू देखने से ऐसा लग रहा था कि युद्ध के मैदान से आग के गोले निकल रहे हों। हादसा इतना भयावह था कि आग की चपेट में आए लोगों के अंडर गारमेंट्स तक जल गए। (पूरी खबर पढ़ें) बिना परमिट दौड़ रही थी टैंकर ब्लास्ट की शिकार बस:34 में 20 यात्री झुलसे, 14 लापता; एक परमिट 14 महीने, दूसरा 4 महीने पहले एक्सपायर जयपुर में हुए LPG टैंकर ब्लास्ट में 34 पैसेंजर्स से भरी स्लीपर बस भी जल गई है। इसमें सवार 34 पैसेंजर्स में से 20 झुलसे हैं। वहीं, 14 पैसेंजर्स और ड्राइवर-कंडक्टर लापता हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि LPG टैंकर ब्लास्ट की चपेट में आई इस बस के पास रोड पर चलने का परमिट भी नहीं था। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट का एनिमेशन VIDEO:आग से झुलसे लोग सड़क पर भागते दिखे, सड़कों और घरों में फैलती गई लपटें जयपुर में शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में ब्लास्ट के बाद अजमेर हाईवे पर दहशत मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आए। हादसे में 11 लोग जिंदा जल गए। 33 लोग झुलस गए। इस दौरान भयावह मंजर दिखा। आग से झुलसे लोग सड़क पर भागते हुए दिखे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *