जयपुर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल आयोजित होगा। जिसमें कोटा संभाग के उद्यमी व डिजाइनर्स भी हिंसा लेंगे। इस शो में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है। कोटा के उद्यमी व डिजाइनर्स के लिए नाइन डॉट्सस्क्वेयर्स ने आज शहर में जयपुर डिजाइन फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। नाइन डॉट्सस्क्वेयर्स की संस्थापक रितु खंडेलवाल ने कहा- सबसे रचनात्मक डिजाइन फेस्टिवल, सिर्फ एक इवेंट नहीं है, यह राजस्थान की अविश्वसनीय प्रतिभा को प्रदर्शित करता है। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन के बीच तालमेल का दर्शाता है। हमारा लक्ष्य जयपुर को भारत की डिजाइन राजधानी के रूप में स्थापित करना है, और भारत देश के कारीगरों और स्टार्टअप को वैश्विक मंच पर चमकने के लिए सशक्त बनाना है। जयपुर डिजाइन फेस्टिवल आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, कारीगर, स्टार्टअप और डिज़ाइन और सजावट के बारे में रूचि रखने वाले लोगो के लिए डिज़ाइन किया गया है। हाल ही में घर बनाने वाले लोगों को नवीनतम साजो सामान के बारे में जानकारी मिलेगी। हस्तनिर्मित लक्जरी उत्पादों के बारे में बताया जायेगा और रचनात्मक पेशेवरों के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम पारंपरिक शिल्प रूपों को बढ़ावा देते हुए स्टार्टअप और युवा पेशेवरों को सशक्त बनाता है, प्रतिभागियों को सीखने, बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।


