जयपुर नंबर कार ने खड़ी स्कूटी व बाइक को कुचला:अलवर में पुलिस लाइन के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया, मौके पर भीड़

अलवर शहर में पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह जयपुर नंबर कार ने रोड किनारे घर के आगे खड़ी एक स्कूटी व बाइक को कुचल दिया। कार दानों के ऊपर से निकलते हुए मकान के बगल में चिपक गई। इस दौरान के एक बुजुर्ग को हल्की चोट भी लगी हैं। बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मौके पर कोई व्यक्ति होता तो जन हानि हो सकती थी। सुबह से घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जुटी है। पुलिस लाइन के पास रहने वाले युवक सुमित शर्मा ने बताया कि उसके ताऊजी कमल प्रसाद शर्मा रोड किनारे घूम रहे थे। तब अचानक एक थार कार आई। जिसने रोड किनारे खड़ी एक स्कूटी व एक बाइक को कुचल दिया। उसके बाद कार मकान में बगल में जाकर रुक गई। जब तक स्कूटी व बाइक उसके नीचे दबी पड़ी थी। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। पता लगा कि स्कूटी अनिल कुमार गुप्ता व बाइक अनिल कुमार की है। दोनों काफी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में घुसते घुसते बची कार कार की स्पीड अधिक होती तो मकान के दीवार से अंदर भी घुस सकती थी। लेकिन बचाव ये रहा कि कार बगल में जाकर रुक गई। उस दौरान कार के नीचे बाइक व स्कूटी दबी थी। इस कारण कार रुक गई। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। सुबह से घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *