जयपुर गारमेंट क्लब की ओर से चन्दन वन सीतापुरा में 10-11 जनवरी को जयपुर फैशन एक्सपो 2025 इंटरनेशनल फैशन के कलर फुल ड्रेस के साथ आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को जयपुर फैशन एक्सपो 2025 का उद्योग मंत्री के के विश्नोई ने पोस्टर विमोचन किया। पोस्टर विमोचन में गारमेंट क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन, सेक्रेटरी अशोक गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रभारी अशोक सैनी, शंकर जोशी, सिद्धार्थ जैन, केशव शुक्ला, किशनचंद मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मोहित टेलर ने बताया- इस ऐग्जीबिशन में ब्लैक एंड वाइट थीम और पेस्टल कलर चार्ट के साथ गोटा पत्ती और सिक्वेंस स्ट्रिप प्रिंट, व्राइबेंट् कलर, बगरू प्रिंट, सांगानेरी प्रिन्ट से बने परिधान रैम्प शो केश किए जाएगे। फैशन के मिश्रण के माध्यम से एथनिक और फ्यूजन वियर श्रेणी के तहत डिजाइनर अनारकली , कुर्तियों, प्लाजो सूट सेट, इंडो वेस्ट्रन लहंगा, कुर्तीस ब्लाउज सेट आदि डिस्प्ले किए जाएंगे। इस एग्जीबिशन में देश-भर के गारमेंट एजेंट्स भी शामिल है। जयपुर के अनुभवी गारमेंट मैन्युफैक्चरर अपनी अपनी गारमेंट स्टॉल के माध्यम से अपना अपना कलेक्शन के माध्यम से बायर से ऑर्डर लिए जाएंगे। यहां इस ऐग्जीबिशन में नेपाल, यूएसए, लंदन, बंगलौर, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, रायपुर, कोटा, भीलवाड़ा, इन्दौर, आसाम, कलकत्ता आदि जगह से कस्टमर ने होलसेल में सभी मैन्युफैक्चर को ऑर्डर दिया जाएगा। ये ऐग्जीबिशन मैन्युफैक्चर टू होलसेलर के लिए रखा जाएगा। इस ऐग्जीबिशन के माध्यम से सीतापुरा और मानसरोवर के टॉप 60 मैन्युफैक्चर को काफ़ी ऑर्डर मिलने की संभावना है। इस फेयर में अनुमानित 2000 होलसेलर कस्टमर आएंगे।इस ऐग्जीबिशन में कॉटन, रेयोन, शिफ़ॉन, जोरजट, सिल्क से बने कुर्तिस, स्कर्ट, प्लाज़ो सेट, अनारकली, जम्पसूट्स इंडियन एंड वेस्टर्न परिधान डिस्प्ले किया जाएगा।


