जयपुर बिजनेसमैन सुसाइड: पत्नी बोली-RAS ने जान लेकर पैसे दिए:पति के कपड़े दिखाकर कहा-इसमें हाथ-पैर नहीं, सिर्फ खुशबू आ रही; राजीनामा से इनकार

जयपुर में अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड करने वाले बिजनेसमैन (आर्किटेक्ट) की पत्नी ने समझौते की बात से इनकार किया है। उन्होंने RAS अधिकारी मुक्ताराव को जेल भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा- ‘उनकी (पति की) जान लेकर पैसे दिए, उसका मैं क्या करूं?’ बिजनेसमैन के कपड़े हाथ में लेकर रोते-बिलखते हुए पत्नी बोली- इसमें न मुंह है, न हाथ-पैर। सिर्फ उनकी खुशबू आ रही है। उनकी आवाज भी नहीं आ रही। मुझे मेरे से बात करने वाला पति चाहिए। 40 लाख रुपए मैं अब क्या खाऊं? उधर, बिंदायका थाना पुलिस दर्ज FIR के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसएचओ विनोद वर्मा ने बताया- करधनी के गोविंदपुरा निवासी बिजनेसमैन भारत कुमार सैनी (42) उर्फ सोनू ने रॉयल ग्रीन सोसाइटी अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर शुक्रवार सुबह सुसाइड किया था। जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को भारत के पिता भानुप्रताप ने रिटर्न एप्लिकेशन दी थी। इसमें FIR को वापस लेने के लिए लिखा था। भानुप्रताप ने आरएस मुक्ताराव के साथ मीटिंग के बाद 40 लाख रुपए में राजीनामा होना बताया था। पत्नी बोली- कोई राजीनामा नहीं हुआ
भारत की पत्नी सोनम उर्फ वर्षा ने रविवार को बताया- मेरे पति की मौत को लेकर कोई राजीनामा नहीं हुआ है। वह रोते हुए बोलीं- मैंने उनसे कहा था जब झाझड़िया के भी पैसे खा गई, नहीं देंगी। रॉयल ग्रीन मनहूस है, मत जाओ। मैं 15 हजार की नौकरी कर लेती हूं। तुम 20-25 हजार की कर लो। 35-45 हजार में अपना घर आराम से चल जाएगा। मेरे पति कहते थे वह बहुत अच्छी आरएएस अफसर है। उसका स्वभाव बहुत अच्छा है। अब कहां गया उसका स्वभाव? 40 लाख का काम करवाकर 40 रुपए भी देने को तैयार नहीं थी। वो सोच रही थी मेरा पति ऊपर से नीचे कूदेगा, तभी उसको दूंगी। अब 40 लाख दिए हैं, इसे मैं कहां से खाऊं। इस बार उनको मेरा चेहरा नजर क्यों नहीं आया?
सोनम ने कहा- एक दिन वह रेलवे स्टेशन सुसाइड करने के लिए गए थे। वहां से कॉल किया, बोले- मिस यू बेटा। मैं दूर से समझ गई। मैंने पूछा क्या बात है, मिस यू कैसे बोल रहे हैं। बोले- तेरी याद आती है। रात को आए तो रूम में रोने लगे। मैंने पूछा क्यों रो रहे हो? बोले- आज मैं आत्महत्या करने गया था, लेकिन तुम तीनों का चेहरा मेरे सामने आ गया। मैं रेल लाइन से हट गया। मैं बोली- बहुत अच्छा किया, मेरी जिंदगी बचा ली। इस बार उनको चेहरा नजर क्यों नहीं आया? इस बार मुझे बताया ही नहीं कि मुक्ता मैडम पैसे नहीं दे रही। बस, ऐसे बोल रहे थे जल्द हिसाब करेगी। ज्वेलरी लाने की कहकर निकले थे
पत्नी ने बताया- सुबह-सुबह वह बहुत खुश थे। बोले- सोनम एक खुशखबरी सुनाऊं क्या? मैं बोली सुनाओ। कहा- आज मैं तेरी ज्वेलरी उठाने की कोशिश में हूं। उसके बाद भी मैं बोली- सारे त्योहार निकल गए, अब क्या फायदा? फिर भी बोले- नहीं आज मैं ज्वेलरी उठा लूंगा। मुझे पता नहीं था कि वह 14वीं मंजिल से नीचे कूदेंगे। मुझे मेरी ज्वेलरी नहीं चाहिए। मेरी ज्वेलरी मेरा सोनू (पति) था। मेरे आदमी को खा गई। उसके बाद भी 40 लाख रुपए का हिसाब किया ना? जब मेरा आदमी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहा था, मैडम मेरा पैसा दे दो। क्योंकि मुझे लेबर को पेमेंट करना है, दुकानदारों को देना है। तब तो कहना था 1-1.50 लाख रुपए निकल रहा है, लेकर चले जाओ। मेरे पति ने बोला था कि इतने की तो मेरी पत्नी की ज्वेलरी ही गिरवी रखी है। मैं बाकियों को क्या दूंगा तो बोली- वो मेरी प्रॉब्लम नहीं है, जो करना है कर लो। पति ने उन्हें बताया भी था कि मैं सुसाइड नोट लेकर आया हूं। मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। तो बोली- मरो। मेरा आदमी नीचे नहीं उतरा, वो सोच रही थी वह नीचे उतरा है। मेरा आदमी ऊपर चला गया। मुक्ता मैडम ने मेरा संसार उजाड़ दिया
सोनम ने बताया- मेरे को कहकर गए थे, आज मैं तुझे जॉब पर छोड़कर आऊंगा। मैंने सुबह 11:12 बजे कॉल किया कि मेरी ड्यूटी का टाइम हो गया। बोले- बेटा, बस आ गया नीचे ही हूं। उसके दो मिनट बाद ही कॉल आया कि वह 14वीं मंजिल से कूद गए। मुक्ता मैडम मेरा आदमी खा गई, मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरा संसार उजाड़ दिया। ये भी पढ़ें… जयपुर में बिजनेसमैन का सुसाइड, 40 लाख में हुआ राजीनामा:पिता बोले- RAS पहले 10 लाख दे देती तो आज मेरा बेटा जिंदा होता जयपुर में अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड करने वाले बिजनेसमैन के मामले में नया मोड़ आ गया। सुसाइड के दूसरे ही दिन शनिवार को आरएएस मुक्ताराव और बिजनेसमैन के पिता के बीच 40 लाख रुपए में राजीनामा हो गया। राजीनामे के बाद रोते हुए बिजनेसमैन के पिता ने बताया कि आरएएस मुक्ताराव पहले 10 लाख दे देती तो आज मेरा बेटा जिंदा होता। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *