जयपुर में कल से इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल:मानसरोवर से शुरू होंगी 2 बसें, देखी जाएंगी चार्जिंग और लोड क्षमता

जयपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (JCTSL) की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन गुरुवार से शुरू किया जाएगा। यह ट्रायल अग्रवाल फार्म क्षेत्र से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इस ट्रायल में दो अलग-अलग साइज की इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। इनमें एक बस 12 मीटर लंबी होगी, जबकि दूसरी बस 9 मीटर की होगी। ट्रायल के दौरान बसों में यात्रियों की जगह वजन रखकर उन्हें चलाया जाएगा, ताकि बसों की लोड क्षमता, बैटरी परफॉर्मेंस और चार्जिंग क्षमता की सटीक जांच की जा सके। JCTSL के अधिकारियों के अनुसार- इस दौरान बसों के संचालन, बैटरी बैकअप, चार्जिंग टाइम और शहर की सड़कों पर उनकी परफॉर्मेंस को बारीकी से परखा जाएगा। ट्रायल के परिणामों के आधार पर ही बसों का अंतिम मॉडल, डिजाइन और कलर तय किया जाएगा। बता दें कि ई-बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण कम करने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलने की उम्मीद है। अगर ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही जयपुर की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से दौड़ती नजर आएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *