जयपुर में केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा:लंबा ट्रैफिक जाम, ड्राइवर भी घायल, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर केमिकल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है। घटना शाहपुरा-बाड़ी के पास बुधवार रात करीब 9:15 बजे की है। जानकारी के अनुसार, ट्रक जयपुर की ओर जा रहा था। अचानक शाहपुरा-बाड़ी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में भरा केमिकल सड़क पर फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने केमिकल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस यातायात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…
खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *