जयपुर में क्रीड़ा भारती का नया खेल केंद्र:लक्षिका केंद्र में मिलेगा निशुल्क ताइक्वांडो और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जयपुर के वृंदावन बिहार, गोकुलपुरा, झोटवाड़ा स्थित विधाधर नगर में क्रीड़ा भारती का नया खेल केंद्र ‘लक्षिका’ शुरू हो गया है। केंद्र का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने किया। समारोह में क्षेत्रीय संयोजक मेघसिंह चौहान, जयपुर प्रान्तमंत्री कैलाश चंद्र शर्मा और अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तनिष्ठा जोधा, दीक्षिका, पूर्वा, रोहित और शिव्या का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। जयपुर महानगर मंत्री डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू के अनुसार, इस केंद्र में रणजीत सिंह जोधा और सुरजीत द्वारा निशुल्क ताइक्वांडो और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र का उद्घाटन मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य वक्ता प्रसाद महानकर ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ-साथ महिलाओं और आम नागरिकों को भी किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। खेल स्वस्थ जीवन शैली की ओर ले जाते हैं। कार्यक्रम में युवराज मिश्रा, ओ.पी. यादव, अमित शेखावत, पवन शर्मा, अर्जुन सिंह, शशि चाहर, सतपाल और रवि शर्मा सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जयपुर प्रांत खेल केंद्र प्रमुख भीम सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *