जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

जयपुर शहर में एक बार फिर अलग-अलग इलाकों से जनसमस्याओं की तस्वीर सामने आई है। कहीं कॉलोनियों की टूटी सड़कें लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है, तो कहीं खाली प्लॉट और पार्कों में फैला कचरा माहौल को खराब कर रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर खुले ट्रांसफॉर्मर जैसे सुरक्षा से जुड़े मुद्दे स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। हालांकि, भास्कर समाधान के जरिए उठाए गए कुछ मामलों में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर राहत भी पहुंचाई है, जिससे लोगों में समाधान की उम्मीद जगी है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। टूटी सड़क और कचरे से कॉलोनी में परेशानी हीरावाला क्षेत्र के रजनी विहार कॉलोनी निवासी राकेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी की सड़क लंबे समय से टूटी हुई है। इसके अलावा लोग सड़क पर ही कचरा डाल रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ रही है। रहवासियों ने सड़क की मरम्मत और नियमित सफाई की मांग की है। खुला ट्रांसफॉर्मर बना हादसे का खतरा प्रताप नगर सेक्टर-5 में लेहरेश्वर महादेव मंदिर के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर खुला हुआ है। शिकायतकर्ता अराधना सक्सेना ने बताया कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इसे सुरक्षित नहीं किया गया है। खाली प्लॉट में कचरे का अंबार झोटवाड़ा स्थित कालवाड़ रोड की जगन्नाथ पुरी कॉलोनी में खाली प्लॉट के बाहर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दिपील अग्रवाल ने बताया कि निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक सफाई नहीं करवाई गई है। सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से लोग परेशान ऋद्धि सिद्धि चौराहा स्थित परशुराम पार्क रोड पर सूर्य नगर में आदित्येश्वर महादेव मंदिर के पास पार्क में गंदगी फैली हुई है। प्रियंका माहेश्वरी ने बताया कि गंदगी के कारण लोगों को पार्क का उपयोग करने में परेशानी हो रही है। भास्कर समाधान का असर: शिकायत पर तुरंत कार्रवाई पार्क के टॉयलेट की करवाई सफाई गोपालपुरा स्थित त्रिवेणी नगर पार्क में बने शौचालय में गंदगी की शिकायत दिनेश सिंहल ने पोस्ट की थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत सफाई करवाई, जिससे लोगों को राहत मिली। पार्क से हटाए गए आवारा पशु विद्याधर नगर में पार्क में आवारा पशुओं के जमावड़े की शिकायत घनश्याम दास ने की थी। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए पशुओं को वहां से हटाकर शेल्टर भिजवाया और पार्क की सफाई करवाई। हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ विद्याधर नगर के पार्क में आवारा पशुओं और गंदगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने समस्या का समाधान करवाया। उनकी पहल से पार्क साफ हुआ और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। जल्द कार्रवाई से खुश स्थानीय लोगों ने हरेंद्र सिंह को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 2.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 4.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 5.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 6.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 7.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 8.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 9.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 10.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *