जयपुर में खेलभवन-RCA की छत से देख सकेंगे IPL:खेल सचिव बोले- राजस्थान और बेंगलुरु के मैच के सभी ऑफलाइन टिकट बिक चुके

जयपुर में 13 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसकी सभी टिकट बिक चुकी हैं। ऐसे में मैच के दौरान स्टेडियम की सिटिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए खेल परिषद द्वारा पहली बार एक प्रयोग किया गया है। इसके तहत स्टेडियम से 50 मीटर दूर खेल भवन और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की अकादमी की छत पर स्पेशल सिटिंग अरेंजमेंट किया गया है। जहां बैठ प्रदेश के अवॉर्डी और स्पोर्ट्स काउंसिल के सीनियर ऑफिसर्स मैच देख सकेंगे। भविष्य में परमानेंट सिटिंग अरेंजमेंट किए जा सकते हैं खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा- इंडियन प्रीमियर लीग के जयपुर में होने वाले मुकाबले के दौरान सिटिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए खेल भवन और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की अकादमी की छत पर अस्थाई तौर पर सिटिंग अरेंजमेंट किया गया है। अगर यह अस्थाई अरेंजमेंट सफल हो जाता है। यहां बैठने वाले दर्शकों को अच्छा व्यू और मैच एक्सपीरियंस अच्छा रहता है तो भविष्य में वहां परमानेंट सिटिंग अरेंजमेंट किए जाएंगे। 100-100 कुर्सियां लगाई जाएंगी नीरज कुमार पवन ने कहा कि फिलहाल वहां टेंपरेरी बेसिस पर 100 – 100 कुर्सियां लगाना प्रस्तावित है। उनके न तो टिकट होंगे और न ही किसी तरह का कॉम्पलीमेंट्री पास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वहां पर राजस्थान के अवॉर्डी और खेल परिषद के सम्मानित लोगों को बिठाने की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे। हालांकि खेल भवन में लिफ्ट नहीं है। लाइट की व्यवस्था भी फिलहाल टेंपरेरी बेसिस पर ही की गई है। ऐसे में यह हमारे द्वारा किया जाने वाला एक प्रयोग है। जो सफल होगा या नहीं यह भविष्य में ही पता चल सकेगा। मैच के सभी ऑफलाइन टिकट बिक चुके नीरज कुमार पवन ने कहा कि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के मैच के सभी ऑफलाइन टिकट बिक चुके हैं। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन द्वारा टिकट काउंटर बंद कर दिए गए हैं। हालांकि आने वाले मैचों के लिए जल्द ही टिकट काउंटर फिर से खोले जाएंगे। IPL की यह खबर भी पढ़िए… IPL का टिकट होने पर भी मैच नहीं देख पाएंगे: खेल सचिव बोले- पीडब्ल्यूडी से करवाएंगे स्टेडियम की जांच, दर्शकों की सुरक्षा जरूरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 13 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच होना है, लेकिन रिनोवेशन का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में खेल विभाग के सचिव नीरज के पवन का कहना है कि अगर रिनोवेशन का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो शेन वॉर्न गैलरी में किसी भी दर्शक को बैठने नहीं दिया जाएगा।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *