जयपुर में गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, VIDEO:लाखों रुपए का माल जला, 8 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर में गत्ते के एक गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है। एएसआई (विश्वकर्मा) मदन लाल ने बताया- विश्वकर्मा इलाके में मुन विहार में कागज गत्ते का गोदाम है। रात करीब 2:30 बजे बंद गोदाम में आग लग गई। गोदाम के शटर के नीचे से धुएं का गुब्बार उठने लगा। कुछ ही देर में कागज के आग पकड़ने के चलते गत्ते के बंडल जलने लग गए। गोदाम से आग की भीषण लपटे उठने लगी। आग लगने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस गोदाम में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड कर्मियों को आग की सूचना देकर बुलाया। फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए कीमत का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *