जयपुर में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, VIDEO:बाइकों पर आए थे नाकाबपोश हमलावर, डंडे-सरिए से किए ताबड़तोड़ वार

जयपुर में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में बुधवार रात तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बाइकों पर आए दर्जनभर नकाबपोश हमलावरों ने डंडे-सरिए से वाहनों पर ताबड़तोड़ वार किए। धमाकों की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन हमलावर अपनी-अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में बाइक सवार हमलावरों की करतूत कैद हो गई। ACP (सदर) धर्मवीर सिंह ने बताया- मामला सदर के हसनपुरा स्थित राजीव नगर का है। रात करीब 1 बजे चार-पांच बाइक पर 10-12 लड़के नकाब बांधकर कॉलोनी में आए। बाइक सवार नकाबपोश हमलावर डंडे-सरिए से लैंस थे। गलियों में इधर-उधर घुमने के बाद हमलावरों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों पर डंडे-सरिए से ताबड़तोड़ वार किए। करीब 6 कार व टैक्सी पर डंडे-सरिए से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शीशे टूटने से हुए धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। कॉलोनीवासियों को इकट्ठा होते देखकर बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी लगाई। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला, जिसमें बाइक सवार हमलावरों की करतूत कैद मिली। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *