जयपुर में चलती बस में बिस्किट खिलाकर बेहोश किया:साथ में बैठा यात्री लाखों रुपए और मोबाइल ले भागा, दिल्ली से आ रह थे

जयपुर में चलती बस में 3 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। बस में पेसेंजर बनकर बैठे बदमाश ने बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। बेहोश होने पर कैश-मोबाइल निकालकर बदमाश फरार हो गया। जहरखुरानी के शिकार पीड़ित को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। विधायकपुरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। SHO (विधायकपुरी) नरेन्द्र कुमार ने बताया- गलतागेट के बासबदनपुरा निवासी अबरार मोहम्मद (47) के साथ वारदात हुई। 20 फरवरी को वह प्राइवेट बस से दिल्ली से जयपुर आने के लिए बैठे थे। बस में उसके पास वाली सीट पर पैंसेजर बनकर बदमाश बैठा था। बस चलते के कुछ देर बाद ही उसने बातचीत करना शुरू कर दिया। रास्ते में उसे बिस्किट निकालकर खाने के लिए दिया। मना करने के बाद भी उसने दबाव बनाया। खुद बिस्किट खाते हुए उसे भी जबरन खिला दिया। बिस्किट में नशा मिला होने के कारण कुछ ही देर में बेहोशी छाने लगी। इसका फायदा उठाकर बदमाश ने उसके पास रखे 3 लाख रुपए कैश और मोबाइल निकाल लिया। बेहोश उसे सीट पर पटककर कैश-मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गया। जयपुर में परिवहन मार्ग पर रोडवेज ऑफिस पहुंचने पर बेहोश हालत में सीट पर पड़े देखकर SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को जहरखुरानी कर लूट के बारे में बताया। विधायकपुरी थाने में पीड़ित के बेटे ने शनिवार रात FIR दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *