जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस और निर्भया स्कॉड के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर इंद्रा अहलावत और आईआईएस यूनिवर्सिटी की डॉ. रुचि ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि महाविद्यालय और निर्भया स्कॉड का सहयोग वर्षों से चला आ रहा है। निर्भया स्कॉड की टीम नियमित रूप से छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती है। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर इंद्रा अहलावत ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में राजकोप सिटिजन एप के माध्यम से मदद लेने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन पूजा राठौड़ ने किया, जबकि इसका सफल आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी और विजयलक्ष्मी की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक तस्वीर के साथ हुआ, जहां छात्राओं ने निर्भया स्कॉड की टीम का आभार जताया।


