जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत

जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं और भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। नतीजतन कई इलाकों में जिम्मेदार विभाग हरकत में आए हैं। कहीं सीवर लाइन की समस्या पर कार्रवाई शुरू हुई तो कहीं सड़क निर्माण का काम पूरा कराया गया। सफाई, बिजली और सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी सुधार की कवायद तेज हुई है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सीवर लाइन जाम, गंदगी से लोग परेशान गोपालपुरा बायपास क्षेत्र से दिलीप ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके इलाके में सीवर लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो चुकी है। निकासी ठप होने से गंदा पानी आसपास फैल रहा है और बदबू से हालात बिगड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है और स्थायी समाधान की जरूरत है। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर जमा सीवर का पानी पत्रकार कॉलोनी से वीरेंद्र ने बताया कि सीवर का पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। लगातार जमा पानी से सड़क पर कीचड़ फैल गया है और तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने निकासी व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। पार्क में कचरे का ढेर, टहलना हुआ मुश्किल सिंधी कैंप निवासी सुदीप ने शिकायत की कि उनके क्षेत्र के पार्क में लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बना पार्क अब कचरा स्थल में तब्दील हो गया है। लोगों ने स्वास्थ्य खतरे को देखते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है। झुका बिजली पोल, हादसे का खतरा झोटवाड़ा क्षेत्र से राजेंद्र ने बताया कि उनके इलाके में लगा बिजली का पोल तिरछा हो चुका है। पोल झुका होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। आसपास के घरों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सड़क निर्माण की समस्या का समाधान सीतापुरा सांगानेर निवासी शंकर ने लंबे समय से जर्जर सड़क को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। बरसात में हालात और खराब हो जाते थे। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया। नई सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। आज के “स्टार ऑफिसर” – डॉ. योगेश शर्मा माउंट रोड निवासी रवि ने गली में आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत की थी। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। शिकायत सामने आते ही पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हुआ। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा और क्षेत्र को राहत दिलाई। डॉ. योगेश शर्मा को “स्टार ऑफिसर” के रूप में सराहा गया। स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता की प्रशंसा की और कहा कि समय पर कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है।
लगातार सामने आ रही शिकायतें यह संकेत दे रही हैं कि शहर में आधारभूत सुविधाओं को लेकर अभी भी व्यापक सुधार की जरूरत है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि भास्कर समाधान जैसे मंच के जरिए उनकी आवाज जिम्मेदार विभागों तक पहुंचती रहेगी और समस्याओं का समाधान तेज होगा। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 2.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 3.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 4.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 5.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 6.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 7.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 8.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 9.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *