जयपुर में जहर देकर युवक की हत्या!:पत्नी ने पानी में घोलकर पिलाया, पड़ोसी से चल रहा था अफेयर

जयपुर में जहर देकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी पत्नी ने पीने के लिए दिए पानी में जहर घोलकर पिलाकर उसे मार डाला। पड़ोस में रहने वाले दूसरे युवक से पत्नी का अफेयर चल रहा था। कालवाड़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया- मां वैष्णों देवी कॉलोनी हाथोज निवासी प्रकाश (27) की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उसकी मां ललिता देवी ने बेटे प्रकाश की पत्नी व प्रेमी सहित अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि साल-2017 में बेटे प्रकाश की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ने भड़काना शुरू कर दिया। परिवार से अलग कर वैद्यजी का चौराहा पर किराए पर मकान लेकर पति के साथ रहने लगी। वहां आस-पास रहने वाले राकेश के साथ घुल मिल गई। बेटा प्रकाश मिलने घर आने पर बताता था कि राकेश का कमरे पर बहुत आना-जाना रहता है। पत्नी को भी बाहर घूमाने के बहाने ले जाता है। विरोध करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते है। जान से मारने की कहकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते है। सैलेरी भी पत्नी अपने अकाउंट में लेकर राकेश के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देती है। आरोप है कि 13 अगस्त को पत्नी के साथ बेटा प्रकाश घर आया था। कहने लगा कि राकेश से पिटवाकर पत्नी घर लेकर आई है। इसे पैसे दे देना नहीं तो वह आज मुझे जान से मार देंगे। स्टील के गिलास में पीने का पानी में जहर मिलाकर उसे जबरन पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर नीचे आकर बोला- कि उसकी पत्नी ने हत्या करने के लिए पानी पिलाने के बहाने उसमें कुछ मिलाकर पिला दिया है। अब मेरा बचना असंभव है। नीचे आते हुए उसकी पत्नी भी किसी को कॉल पर कह रही थी काम हो गया है। बेटे प्रकाश को गंभीर हालत में चिरायु हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स के मणिपाल हॉस्पिटल रेफर करने पर एम्बुलेंस से ले जाते समय बीच रास्ते प्रकाश की मौत हो गई। कालवाड़ थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कालवाड़ थाने में मृतक की मां ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *