मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट 2025–26 का भव्य शुभारंभ किया गया। 20 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप में देश के चारों जोनों का प्रतिनिधित्व करते हुए 16 शीर्ष विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीति निपुण शर्मा, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. करुणाकर ए. कोटेगर, कुलसचिव डॉ. अमित सोनी तथा डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मधुरा यादव की उपस्थिति रही। इसके अलावा समारोह मेंएसोसिएसन आफ ईंडियन यूनिवर्सिटिज (एआईयू) के पर्यवेक्षक डॉ. आर. मोहन कृष्णन तथामणिपाल एकाडेमी आफ हायर एजुकेशन के कुलसचिव (मूल्यांकन) डॉ. विनोद वी. थॉमस की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनकी उपस्थिति ने इस चैम्पियनशिप के राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागी टीमों और अधिकारियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुई, जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के विश्वविद्यालय के संकल्प को दर्शाता है। कुलपति डॉ. नीति निपुण शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की सच्ची भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगितां युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उत्साहपूर्ण तालियों के बीच उन्होंने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन घोषित किया। एआईयू के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, जिनमेंकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,एसआरएम इंस्टिच्युट आफ साइंस एंड टेक्नोलजी, यूनिवर्सिटी आफ मैड्रास, कालिकट युनिवर्सिटी, भर्थियार यूनिवर्सिटी, कीट यूनिवर्सिटी, महात्मागांधी काशी विद्यापीठ, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, बाबा साहेब भीमराओ आम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी, लोक जागृति यूनिवर्सिटी, पारूल युनिवर्सिटी, श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी और मेजबान मणिपाल यूनिवर्सिटी शामिल हैं।


