जयपुर में टेंट कारोबारियों-इवेंट कंपनी पर इनकम टैक्स की रेड:24 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, सुबह साढ़े सात बजे पहुंचीं टीमें

जयपुर शहर में गुरुवार सुबह टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के यहां इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7:30 बजे 24 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी। इनमें बनीपार्क, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, राजा पार्क, आदर्श नगर शामिल हैं। अभी टीम व्यापारियों के घर, ऑफिसर और गोदाम में भी सर्च कर रही है। इनमें अधिकतर व्यापारी शादियों से जुड़े इवेंट करवाते हैं। शहर के तालुका टेंट, भावना चारण, प्रितेश शर्मा, आनंद खंडेलवाल, गुंजन सिंघल, जय ओबराय कैटर्स समेत अल्ट्रा वेडिंग इवेंट से जुड़े ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि इवेंट कंपनी और टेंट कारोबारी ग्राहकों से ऑफलाइन पैसा ले रहे थे। सर्च के दौरान कई जगह बिल बुक तक नहीं मिले हैं। कारो​बारियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को भी खंगाला जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *