जयपुर में थार ने लोगों को कुचलने की कोशिश की,VIDEO:पुलिस को देख उलटी गाड़ी दौड़ाई, 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

जयपुर में थार सवार युवकों ने खाली मैदान में खेल रहे युवकों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। युवकों ने परेशान करने का कारण पूछा तो थार सवार अभद्र व्यवहार करने लगे। इस पर मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पीसीआर देख युवक थार को उलटा भगाने लगे। जो दीवार के पास जाकर रुक गई। इसके बाद पुलिस ने थार सवार 8 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद दीपक सैनी ने बताया- घटना रविवार दोपहर 2 बजे की है। 100 से अधिक युवक खाली जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान दो काले रंग की थार गाड़ी आईं। इनमें 8 युवक जबरन क्रिकेट खेल रहे युवकों को परेशान करने लगे। इसके बाद अन्य गाड़ियों में युवक आने लगे। क्रिकेट खेलने से मना करने पर थार सवार युवकों ने ग्राउंड में रैश ड्राइविंग करना शुरू किया। लोगों ने पुलिस को करीब 2.30 बजे जानकारी दी। दोपहर 2.40 पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीआई शिप्रापथ अमित कुमार ने बताया- कल दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली की सीके बिरला अस्पताल के पीछे खाली जमीन पर कुछ युवक दो थार गाड़ी में उपद्रव कर रहे हैं। इस पर 112 को मौके पर भेजा गया। आरोपियों ने कार दौड़ाना शुरू कर दिया। इस पर पीसीआर को मौके पर भेजकर बड़ी मुश्किल के युवकों को कंट्रोल किया। इनकों किया गिरफ्तार पीसीआर और 112 ने 8 लड़कों को डिटेन किया। इसके बाद इन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवकों में आशीष कुमार (21),राजू उर्फ राज(28), कुलदीप गुर्जर (19),राहुल चौधरी (19),अन्नू (19), किशन सिंह (25),देवेन्द्र कुमार (25), मोहित मीणा (23) को गिरफ्तार किया गया। इन युवकों के पास से दो काले रंग की थार बरामद की गई है। इसे भी सीज किया गया हैं। जयपुर में पढ़ाई कर रहे सभी आरोपी गिरफ्तार सभी आरोपी धौलपुर,भरतपुर और अलवर के रहने वाले हैं। ये युवक जयपुर में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने सभी युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *