जयपुर में एक दोस्त के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। स्टडी नोट्स के बहाने कमरे पर बुलाकर आरोपी ने जबरन रेप किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शादी का झांसा दिया। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी 28 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- दिसम्बर-2021 में आरोपी दोस्त ने स्टडी नोट्स देने के बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया। धोखे से बुलाकर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर परिवारवालों को मारने की धमकी देकर रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर गोद भराई कराकर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने बजाज नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।


