जयपुर में दो अलग जगहों से 4 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार:विधाधर नगर और चित्रकूट थाना क्षेत्र में कार्रवाई, एमडी-चरस और नकदी बरामद

जयपुर पुलिस द्वारा सीएसटी कमिश्नरेट की टीम ने पुलिस थाना विधाधर नगर और चित्रकूट क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 29.85 ग्राम एमडी, 8.94 ग्राम चरस, 1 लाख 43 हजार रुपए नकद, दो कारें सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया- आरोपी मादक पदार्थों को ड्रग्स सप्लायरों को सप्लाई करने आए थे। जिसके बाद बाजारों में पुड़िया के रूप में बेची जानी थी। हालांकि इससे पहले ही सीएसटी की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई- विधाधर नगर थाना क्षेत्र पहली कार्रवाई विधाधर नगर थाना इलाके में हुई, जहां पुलिस को अम्बाबाड़ी क्षेत्र में एक संदिग्ध लाल रंग की कार के घूमने की सूचना मिली। टीम ने फौरन एक्शन लेते हुए कार को रोका और तलाशी ली। आरोपी प्रकाश सैनी (40 वर्ष), निवासी गोपाल वाटिका कॉलोनी, बैनाड़ रोड, के पास से 26.18 ग्राम एमडी, 1 लाख 43 हजार रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी सेट, चेकबुक, एटीएम कार्ड और हुंडई एक्सेंट कार जब्त की गई। इस मामले में विधाधर नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई: चित्रकूट थाना क्षेत्र दूसरी कार्रवाई चित्रकूट थाना इलाके में की गई, जहां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की टिप मिलने पर सीएसटी टीम ने तीन आरोपियों गोतेश जाटोलिया (32 वर्ष), कामरान हुसैन (38 वर्ष) और आशीष जिन्दल (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3.67 ग्राम एमडी, 8.94 ग्राम चरस और मारुति स्विफ्ट कार बरामद की गई। चित्रकूट थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राहुल प्रकाश ने कहा कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है, जिससे उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। —
अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। —

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *