जयपुर में द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड:मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 का काम जल्द शुरू होगा; जानिए कौनसी सड़कों का काम होगा

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर जिले के लिए कई घोषणाएं की। इसमें सबसे प्रमुख द्रव्यवती नदी में एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की। जेडीए के जरिए 36 किलोमीटर लम्बाई में एलीवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर बनाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2 का काम भी जल्द शुरू करवाने की घोषणा की। फेज-2 में 42.80 किलोमीटर लम्बाई में रूट बनाया जाएगा, जिस पर करीब 13 हजार 600 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जयपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों के नवीनीकरण और मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने की भी घोषणा की। इसमें बगरू विधानसभा क्षेत्र में भांकरोटा खुर्द से झाग बस स्टेण्ड तक 5 किलोमीटर लम्बाई में रोड को चौड़ा किया जाएगा। वहीं, दूदू विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरा से खेड़ा बालाजी तक 11 किलोमीटर लम्बाई में रोड़ की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जयपुर के लिए ये भी घोषणाएं हुईं जानिए दीया कुमारी ने बजट में क्या घोषणाएं की थीं दीया कुमारी ने बजट में जयपुर पर फोकस करते हुए यहां की ट्रैफिक व्यवस्था (ट्रैफिक जाम और सड़कों के री-डिजाइन) के सुधार पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया था। साथ ही जे.के.लोन हॉस्पिटल का विस्तार करते हुए यहां 500 बेड का आईपीडी टावर बनाने की घोषणा की थी। क्रिटिकल बीमार छोटे बच्चों के इलाज के लिए RUHS हॉस्पिटल में 200 बेड का NICU वार्ड और पीडियाट्रिक सेंटर बनााने की घोषणा की थी। (पढ़ें पूरी खबर) ये भी पढ़ें… राजस्थान में 25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी:सीएम की बड़ी घोषणा; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई, विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *