जयपुर में जलमहल पर भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो हो रहा है। नाहरगढ़ बेस से सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 ध्रुव (हेलिकॉप्टर) ने आसमान में योद्धा फॉर्मेशन के साथ एंट्री ली। इसके बाद इन हेलिकॉप्टर ने आई, क्रॉस, डॉल्फिन और डबल क्रॉस जैसी फॉर्मेशन बनाई। सारंग टीम ने आखिरी प्रस्तुति में 5 हेलिकॉप्टर के साथ जयपुर को सलाम किया। फिर आसमान में तिरंगा बनाया। सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के 9 हॉक 132 विमान ने शुरुआत में तेजस फॉर्मेशन बनाई। तेजस, ब्रह्मोस, क्रॉस और हार्ट पिचिंग फॉर्मेशन बनाकर लोगों को रोमांचित किया। विमानों ने 100 फीट से लेकर 1000 फीट तक की ऊंचाई पर अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर करतब दिखाए। एयर शो देखने पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- जयपुर में एयर शो होना हमारे शहर के लिए गर्व की बात है। युवाओं में जोश और जुनून जागेगा। वे सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे। देखिए, एयर शो की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


