जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी:मलबे में 15 लोग दबे, 6 की हालत गंभीर, मस्जिद के अंदर 1000 लोग मौजदू थे

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से 15 युवक मलबे में दब गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी 15 युवकों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय मस्जिद में करीब 1000 लोग मौजूद थे। हादसा भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को SMS अस्पताल रेफर किया गया। इनमें रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं। पानीपेंच निवासी घायल कन्या (18) ने बताया- मैं मस्जिद के बाहर बैठी थी। अंदर बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक ऊपर से दीवार गिर गई। हादसे में मेरी पीठ और कमर में चोट आई है। हादसे से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *