जयपुर में नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई रास्ता भटके:पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, लोकेशन निकाल 3 घंटे में ढूंढ निकाला

जयपुर में शनिवार शाम को नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई रास्ता भटक गए। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 3 घंटे में दोनों भाइयों को ढूंढ निकाला। डीसीपी (नोर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- शाम करीब 4 बजे घर से नाहरगढ़ घूमने के लिए दो चचेरे भाई निकले थे। यहां से हथिनी कुंड चले गए। वापस आते समय दोनों रास्ता भटक गए और जंगल की तरफ पहुंच गए। अंधेरा-कोहरा होने से दोनों घबरा गए। SHO (ब्रह्मपुरी) ईश्वर चंद पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। उसके बाद पुलिस टीमों ने लापता हुए सोडाला निवासी निशांत और क्रिश से कॉन्टैक्ट किया। दोनों से मोबाइल लोकेशन लेकर टीम उनके पास पहुंची और जंगल से सकुशल बाहर लेकर आई। गौरतलब है कि इससे पहले भी शास्त्री नगर इलाके से गत 1 सितंबर को नाहरगढ़ घूमने गए दो भाई लापता हो गए थे। दोनों भाइयों में से एक की जान चली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *