जयपुर में पंखों के गोदाम में लगी आग, VIDEO:लाखों रुपए का सामान जला, 3 घंटे में पाया आग पर काबू

जयपुर में पंखों के एक गोदाम में गुरुवार तड़के आग लगने से दहशत फैल गई। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पांच दमकलों की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर कबाड़ में बदल गया। पुलिस गोदाम में आग लगने के कारण का पता लगाने के प्रयास कर रही है। AFO (विश्वकर्मा) भंवर सिंह ने बताया- विश्वकर्मा रोड नंबर-9 पर अलमोनार्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पंखों का गोदाम है। गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे बंद गोदाम से धुंआ निकले लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी। गोदाम से आग की भीषण लपटे उठते देखकर आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विश्वकर्मा फायर स्टेशन से भी फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने शटर तोड़कर फायर बिग्रेड से पानी की बाछौर कर आग बुझाना शुरू किया। मौके पर मौजूद पांच दमकलों ने कई फेरे लगाकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर कबाड़ में बदल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *