जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:मिलने के बहाने आया था घर, विरोध पर मारने की दी धमकी

जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी परिचित उसके घर पर आया था। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को मारने की धमकी दी। चित्रकूट थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (चित्रकूट) जहीर अब्बास कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर की रहने वाली 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। इसके कारण ही आरोपी से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 12 दिसम्बर को वह घर पर अकेली थी। रात करीब 8 बजे आरोपी परिचित उससे मिलने के बहाने घर आया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसे साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसको मारने की धमकी दी। रेप की बात किसी को नहीं बताने को लेकर धमकाया। डरी-सहमी पीड़िता ने दो-तीन दिन बीतने के बाद अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। चित्रकूट थाने में बड़ी बहन के साथ आकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *