जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर की मारपीट, अश्लील वीडियो किया वायरल

जयपुर में एक परिचित युवक के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (कानोता) उदयसिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- भरतपुर निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है 18 नवम्बर को वह कानोता स्थित विजयपुरा रोड पर आई थी। मिलने के बहाने आए आरोपी परिचित ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। मोबाइल में बनाए अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। पता चलने पर पीड़िता ने कानोता थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *