जयपुर में पहली बार जाट महिला राष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता:5 राज्यों की 33 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को 31 हजार का इनाम

जयपुर में 19 जनवरी को एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। पहली बार जाट महिला राष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश की 33 टीमें हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र चौधरी के अनुसार, प्रतियोगिता में कुल 1374 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता कालवाड़ रोड स्थित हाथोज में न्यू हवाई जहाज वाटर पार्क में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसमें 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। विजेता टीम को 31 हजार रुपए, उपविजेता को 21 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन वीर शिरोमणी महाराजा सूरजमल अंतर्राष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में सरकारी नौकरी में कार्यरत जाट समाज की महिलाओं को शिरोमणि महाराजा सूरजमल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं और स्नातक व स्नातकोत्तर में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी दलों के जाट नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनिया, राज्य में स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी सहित कई जाट नेता भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *