जयपुर में पहली बार दिखा लातिन डांस का जादू:लातिन सोशल नाइट में चेंग के निर्देशन में 300 लोगों ने सालसा, बच्चाटा और मरेंगुए की दी प्रस्तुति

जयपुर मैरियट होटल के डायोनिसस क्लब में आयोजित लेटिन सोशल नाइट ने जयपुरवासियों को लातिन डांस की भव्यता और आकर्षण का अनुभव कराया। इस आयोजन का नेतृत्व द सोशल डांस ट्राइब की संस्थापक चेंग ने किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लातिन डांस की विभिन्न विधाओं को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेंग द सोशल डांस ट्राइब की संस्थापक हैं, उन्होंने इस कार्यक्रम का निर्देशन किया। यह संगठन लातिन डांस के असली रूप और उसकी खूबसूरती को दुनिया भर में फैलाने के लिए समर्पित है। चेंग ने इस कार्यक्रम के दौरान जयपुर के प्रतिभागियों को लातिन डांस की बारीकियों से परिचित करवाया और उन्हें नृत्य के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। लेटिन डांस की विभिन्न विधाओं की झलक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सालसा, बच्चाटा और मरेंगुए जैसी लातिन नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया। इन विधाओं की प्रस्तुतियों ने जयपुर के दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक विविधता और लयात्मकता से प्रभावित किया। प्रतिभागियों ने न केवल डांस का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने प्रदर्शन से यह संदेश भी दिया कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति का एक माध्यम है। लातिन सोशल नाइट जयपुरवासियों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हुई। न केवल डांस प्रेमियों, बल्कि उन लोगों ने भी इस कार्यक्रम का आनंद लिया, जो पहली बार लातिन नृत्य को इतने करीब से देख रहे थे। चेंग के निर्देशन में जयपुर के लोगों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह रात और भी खास बन गई। यह आयोजन डायोनिसस क्लब में आयोजित हुआ, जो जयपुर मैरियट होटल में हाल ही में शुरू हुआ एक प्रीमियम वेन्यू है। इसके फाउंडर गौरा बत्रा, समित बत्रा, रंजू माहेश्वरी और अक्षय कपूर है। यहां की भव्यता और वातावरण ने इस नृत्य कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया। चेंग ने आयोजन के अंत में कहा कि लातिन डांस सिर्फ एक कला नहीं, यह एक भाषा है, जो हर दिल को जोड़ने का काम करती है। मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से जयपुर में लातिन डांस के प्रति रुचि बढ़ाने और इसे लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही हूं। डांस प्रतिभागी मनेन्द्र ने बताया कि सोशल डांस ट्राइब को हम रिप्रजेंट कर रहे हैं। लातिन डांस की विधा को जयपुर में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसको जयपुर में सीखाने वाले टीचर्स बहुत कम है। जयपुर वालों को इसे सीखने के लिए गोवा और मुम्बई का रूख करना पड़ता था। अब चेंग की पहल पर जयपुर में हमें यह डांस फार्म सीखने को मिली। इस डांस स्टाइल की खासियत है कि ये हमें वीकेंड पर एक ऐसी जगह इन्वाट करते हैं, जो जयपुर की भव्यता से जुड़ी होती है। यहां हम लातिन को परफार्म करते हैं। यह एक दूसरे से मिलने और एक साथ डांस करने का मौका मिलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *