जयपुर में पार्क हुआ साफ, बोरिंग की समस्या की दूर:भास्कर समाधान बना लोगों की आवाज, गौरव शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’

दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ मंच पर शहरवासियों ने अपनी रोजमर्रा की परेशानियां साझा की हैं। अलग-अलग इलाकों से सामने आई शिकायतों में कहीं सड़कों पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति है तो कहीं सड़कें बदहाल और संकरी होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। कुछ जगह नालियों के निर्माण कार्य के चलते सड़कें तोड़ दी गई हैं, जिससे पानी और सीवर लाइनें प्रभावित हुई हैं। वहीं कई कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या इतनी गंभीर है कि लोगों के घरों तक सीवर का पानी पहुंच रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कई जगहों पर सुनवाई नहीं हो रही। टूटी सड़क, जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ मामलों में सेगमेंट पर शिकायत पोस्ट होते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई भी की है। पार्क की सफाई हो या खराब बोरिंग को ठीक करना- समस्याओं का समाधान होने से लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। ‘भास्कर समाधान’ के जरिए अब आमजन अपनी आवाज सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे कई इलाकों में बदलाव भी नजर आने लगा है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। विजयपुरा रोड पर जलभराव से हाल बेहाल
दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर रवि कुमार सालोदिया ने पुरानी चुंगी के विजयपुरा रोड से समस्या के बारे में लिखा कि इस इलाके में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। पूरे रोड पर घरों और बरसात का पानी भरा रहता है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां लोगों को आने-जाने तक के लिए रास्ता नहीं बचा है। कागजों में 30 फीट, जमीन पर संकरी सड़क
बम्बाला क्षेत्र की 200 फीट रोड स्थित सुंदर विहार कॉलोनी, JECRC कॉलेज के पास से शशि चौहान ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर ध्यान दिलाया। उनका कहना है कि कागजों में सड़क 30 फीट चौड़ी दर्शाई गई है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इलाके में अभी तक लोगों को बेहतर सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है। नाहरगढ़ रोड पर निर्माण से बढ़ी परेशानी
नाहरगढ़ रोड स्थित रायसर प्लाजा के पास हरिशचंद्र मार्ग से प्रतिभा खंडेलवाल ने बताया- नालियों के निर्माण और सड़क को घरों से नीचे करने के नाम पर सड़क तोड़ी जा रही है। इससे कई घरों की पानी और सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हफ्तों से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शिव विहार कॉलोनी में गंदे पानी का संकट
जनता कॉलोनी रोड स्थित शिव विहार कॉलोनी से अजय सिंह ने बताया- सीवर का गंदा पानी घरों के आसपास भरा हुआ है और अब घरों के अंदर भी आने लगा है। इतना ही नहीं पीने के पानी में भी गंदगी मिल रही है। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सिर्फ एक क्लिक पर हुआ समस्या का समाधान सोडाला के तिकोना पार्क में हुई सफाई
जमना नगर, सोडाला के तिकोना पार्क की गंदगी और झूलों की खराब स्थिति को लेकर महेश रावत ने शिकायत पोस्ट की थी। शिकायत सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और पार्क की साफ-सफाई करवाई गई। झूलों की स्थिति भी सुधारी गई, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों में खुशी का माहौल है। तीन दुकान क्षेत्र में बोरिंग दुरुस्त
सीकर रोड स्थित महाराजा कॉलोनी, तीन दुकान इलाके से योगी कडवासरा ने खराब पड़ी बोरिंग की समस्या उठाई थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर बोरिंग को ठीक करवा दिया। अब क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से राहत मिल गई है। आज के पब्लिक के स्टार बने गौरव शर्मा
तीन दुकान क्षेत्र में बोरिंग की समस्या का तुरंत समाधान करने पर पीएचईडी मुरलीपुरा के कनिष्ठ अभियंता गौरव शर्मा को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया है। उन्होंने प्राथमिकता से कार्रवाई कर बोरिंग को दुरुस्त करवाया, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली। भास्कर समाधान के जरिए अब शहरवासी सीधे जिम्मेदार विभागों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। कई इलाकों में इसका असर भी साफ दिखाई दे रहा है। जहां शिकायतें लंबित हैं, वहां लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही समाधान होगा और शहर की मूलभूत समस्याओं से राहत मिलेगी। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 3.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 5.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 7.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 8.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 9.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 10.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *