जयपुर में पोलो मैच देखने पहुंचीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा:एक खिलाड़ी घोड़े से गिरे, पद्मनाभ सिंह ने लगाई गोल की हैट्रिक; 7 फीट की दिखी ट्रॉफी

जयपुर में पोलो मैच में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आईं। राजस्थान पोलो क्लब के रामबाग पोलो ग्राउंड पर ‘कोग्निवेरा पोलो कप 2026’ का मलाइका ने उद्घाटन किया। वहीं मैच के दौरान एक टीम के खिलाड़ी खेल के दौरान घोड़े से नीचे गिर गए। इस कारण कुछ मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा। पोलो ग्राउंड पर मंगलवार को अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर और दोनों टीमों के लिए बॉल पास करते हुए टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जयपुर टीम और थंडर बोल्ट टीम के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में जयपुर टीम के कप्तान सवाई पद्मनाभ सिंह ने लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक बनाई और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके आक्रामक खेल ने पहले ही दिन जयपुर टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया। वहीं कप की ट्रॉफी लगभग 7 फीट ऊंची है। यह अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी पोलो ट्रॉफी मानी जा रही है। पहले देखें PHOTOS घोड़े से गिरे खिलाड़ी, मेडिकल जांच के बाद दोबारा खेले
मैच के दौरान एक घटना घटी। थंडर बोल्ट टीम के खिलाड़ी मृत्युंजय चौहान खेल के दौरान घोड़े से गिर गए। वहां उन्हें सवाई पद्मनाभ सिंह ने संभाला। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत पहुंचकर उनका परीक्षण किया। इस कारण कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि कुछ ही देर बाद मृत्युंजय चौहान पुनः अपने घोड़े के साथ मैदान में लौट आए और खेल जारी रहा। मलाइका ने बनाए वीडियो, विंटेज कार पर बैठकर पहुंचीं
पोलो मैच देखने आईं मलाइका अरोड़ा पूरे समय बेहद उत्साहित नजर आईं। वे स्टैंड पर खड़े होकर खिलाड़ियों के खेल के वीडियो बनाती दिखीं। साथ ही दर्शकों के साथ भी कई वीडियो और तस्वीरें लीं। इससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान पर मलाइका विंटेज कार में बैठकर पहुंचीं। सबसे ऊंची 7 फीट की ट्रॉफी, टूटा रिकॉर्ड
कोग्निवेरा पोलो कप-2026 की ट्रॉफी भी आकर्षण का बड़ा केंद्र रही। लगभग सात फीट ऊंची यह ट्रॉफी अब तक की दुनिया की सबसे बड़ी पोलो ट्रॉफी मानी जा रही है। इसने चेन्नई के कोलांका कप की छह फीट ऊंची ट्रॉफी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं जयपुर टीम और थंडर बोल्ट टीम के बीच हुए मुकाबले में जयपुर टीम जीत गई। शिल्पा शेट्‌टी फाइनल में आएंगी
इस अवसर पर कोग्निवेरा आईटी सॉल्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ कमलेश शर्मा ने कहा- पोलो खेल सटीकता, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने बताया- टूर्नामेंट के जरिए खेल और बॉलीवुड को जोड़ने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा- पहले दिन मलाइका अरोड़ा मौजूद रहीं। वहीं 1 फरवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले में शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी उपस्थित रहेंगी। यह आठ गोल का टूर्नामेंट है और दुनिया की सबसे बड़ी पोलो ट्रॉफी बनाने का निर्णय है। मैच देखने के लिए कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *