जयपुर में बहन और जीजा ने की युवक की हत्या:पैसों के विवाद में डंडों से पीटकर मार डाला, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

जयपुर में गोवर्धन नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। मृतक की बहन और जीजा ने ही युवक की हत्या की थी। घटना के दो दिन बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बहन और जीजा युवक से मर्जी के खिलाफ शादी करने से नाराज थे। साथ ही पैसे के लेनदेन को लेकर भी जीजा और साले के में विवाद हुआ था। इसके चलते जीजा और मृतक की बहन ने हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने पीछा कर दो दिन बाद गिरफ्तार किया। घटना भांकरोटा थाना इलाके की है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- भांकरोटा थाना इलाके में 2 मार्च को शाम 4.30 बजे गोवर्धन नामक युवक की दो-तीन गाड़ी से आए लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपी लाश को दागा महाराज की ढाणी के पास एक खेत में फेंककर चले गए। सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लिया। इसके बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल, एसीपी भांकरोटा हेमेन्द्र शर्मा और सीआई भांकरोटा मनीष गुप्ता की टीम बनाई गई। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने एवं तकनीकी इनपुट जुटाने हेतु टीमों का गठन किया गया। टीम बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि जिस दिन यह घटना हुई। उस दिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के आपस में विवाद हुआ था। पैसों को लेकर चल रहा था विवाद परिजनों का आरोप था की मृतक गोवर्धन से उसकी बहन मोनिका, जीजा रामलाल मर्जी के खिलाफ शादी करने को लेकर नाराज थे। घटना वाले दिन मृतक गोवर्धन से उसके जीजा व बहन का 30 हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था। घटना वाले दिन 13 हजार रुपए आरोपी पक्ष को दे दिए थे। बाकी 17 हजार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। इसमें गोवर्धन की मौत हो गई थी। इन की हुई गिरफ्तारी 1. रामलाल (28) पुत्र हनुमान निवासी सारणों की ढाणी बेगस पुलिस थाना बगरू 2. सुवालाल (36) पुत्र हनुमान निवासी सारणों की ढाणी बेगस पुलिस थाना बगरू 3. कजोड़ (23) पुत्र धन्नालाल निवासी सारणों की ढाणी पुलिस थाना बगरू 4. मोनिका (33) पत्नी रामलाल निवासी सारणों 6 बेगस पुलिस थाना बगरू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *